जैसा की आप सभी जानते है Oppo अपने कैमरा फोन के लिए फेमस है और मार्केट मे अपना रुतबा बनाए रखने के लिए Oppo ने अपनी जानी मानी Reno सीरीज में एक नया जबरदस्त स्मार्टफोन Oppo Reno 14 को लॉन्च कर दिया है। इसमें प्रीमियम लुक से लेकर दमदार परफॉरमेंस और AI- वाले कैमरा तक का पूरा पैकेज है। तो चलिए जानते है इस फोन के खास फीचर्स और कीमत।
Read More:– Motorola G86 Power लॉन्च: 6720mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला धाकड़ स्मार्टफोन
Oppo Reno 14 का डिज़ाइन
Oppo Reno 14 का डिज़ाइन बिल्कुल प्रीमियम है। फोन में ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है जो हाथ में पकड़ने पर हाई-एंड फील देता है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.4mm और वजन करीब 187 ग्राम है। यानी फोन स्लिम और हल्का है, जिसे लंबे समय तक पकड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस फोन की खास बात ये है की इसमे आपको IP68 & IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलता है यानि पानी और धूल भी इस फोन को कुछ नहीं कर सकता है।
इस फोन मे आपको 3 शानदार रंग देखने को मिल जाएंगे Pearl White | Forest Green | Mint Green
शानदार डिस्प्ले
Oppo Reno 14 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। गेमिंग हो या सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, सब कुछ एक दम मक्खन की तरह चलेगा।
इसके अलावा डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है। सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
तगड़ा प्रोसेसर दमदार परफॉरमेंस
इस फोन मे आपको MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर (4nm) देखने को मिलेगा। यानि इस फोन मे गेम भी खेलोगे तो ये गरम भी नहीं होगा और कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
Oppo Reno 14 में आपको 8GB/12GB/16GB RAM और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। यानी चाहे हैवी गेमिंग करनी हो या मल्टीटास्किंग, यह फोन आसानी से संभाल लेगा।
जबरदस्त कैमरा जो यादें रखे हमेशा ताजी
Oppo Reno 14 का कैमरा सेटअप इस फोन को और खास बनाता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं:
- 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
- 50MP टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं इस फोन की खास बात यह है कि इसमें AI LivePhoto 2.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे फोटोज और वीडियोज और भी नेचुरल लगते हैं। साथ ही यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जर
Oppo Reno 14 मे आपको 6000 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो लगभग 2 दिन तक आराम से चल जाती है इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने इस फोन के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया है। जो इसे फूल चार्ज करने मे कुछ ही टाइम लेता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और अपडेट
Oppo Reno 14 चलता है Android 15 पर, जिस पर कंपनी का लेटेस्ट ColorOS 15 यूआई मिलता है। खास बात यह है कि Oppo ने इस फोन के लिए 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यानी यह फोन लंबे समय तक अप-टू-डेट रहेगा। और आप इसका लंबे समय तक आनंद उठा सकते है।
कितनी कीमत मे क्या मिलेगा
अगर आप भी इस दमदार फोन को खरीदने की सोच रहे है तो ये फोन आपको Flipkart पर देखने को मिल जाएगा। भारत में Oppo Reno 14 तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
- 8GB + 256GB – ₹37,999
- 12GB + 256GB – ₹39,999
- 12GB + 512GB – ₹42,999
अगर आप भी इस दमदार फोन को खरीदने की सोच रहे है तो ये फोन आपको Flipkart पर देखने को मिल जाएगा
Also Read:–
One Plus Nord 5 बना गेमर्स की पहली पसंद – 144FPS Gaming, 6800mAh बैटरी और 50MP कैमरा