PM Awas Yojana Gramin Apply Online: हर इंसान का सपना होता है कि उसके पास अपना एक सुरक्षित और मजबूत घर हो। लेकिन भारत के लाखों गरीब परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं है। खासकर ग्रामीण इलाकों में अब भी कई लोग कच्चे घरों में रहते हैं, जो बारिश या तूफ़ान में कभी भी टूट सकते हैं। इन्हीं परिवारों की मदद के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) की शुरुआत की।
इस योजना का मकसद है कि हर गरीब और बेघर ग्रामीण परिवार को पक्का घर मिले। केंद्र सरकार की इस पहल से अब तक लाखों लोगों के घर बन चुके हैं और 2025 में भी इसका ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) शुरू हो गया है। अब योग्य परिवार आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य
सरकार का लक्ष्य सिर्फ घर देना नहीं है, बल्कि भारत के ग्रामीण लोगों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन देना है।
- ग्रामीण इलाकों में गरीबी और असमानता को कम करना।
- महिलाओं को सुरक्षित आवास का अधिकार दिलाना।
- बच्चों को पढ़ाई और पढ़ने-लिखने का बेहतर माहौल देना।
- कच्चे और असुरक्षित मकानों को खत्म कर पक्के मकान उपलब्ध कराना।
इस योजना के जरिए सरकार 2025 तक “सभी के लिए आवास” का लक्ष्य पूरा करना चाहती है। इसीलिए तेजी से इस योजना को आगे बड़ाया जा रहा है कहीं आपके भी हातों से मोका छूट ना जाए, तो जल्दी से आवेदन कर ले।
Read More:- Sarkari Leptop Yojna 2025: यूपी फ्री लेपटॉप योजना, ऑनलाइन आवेदन शुरू
योजना के तहत मिलने वाला लाभ
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें लाभार्थी परिवार को घर बनाने के लिए सीधी आर्थिक सहायता दी जाती है।
- कुल सहायता राशि: ₹1,20,000
- यह राशि 3–4 किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
- पहली किस्त मिलने के बाद परिवार तुरंत घर का निर्माण शुरू कर सकता है।
इस मदद से लाखों गरीब परिवार अब अपने लिए पक्का और सुरक्षित घर बना पा रहे हैं। तो आप भी मोका उठाओ।
किस्त राशि का विवरण (Installment Details)
सरकार की तरफ से आपको कितनी किस्तों मे और कितने कितने ये पैसे आपको मिलेंगे ये सब आप नीचे टेबल मे देख सकते है।
किस्त | मिलने वाली राशि |
---|---|
पहली किस्त | ₹40,000 |
दूसरी किस्त | ₹30,000 |
तीसरी किस्त | ₹25,000 |
चौथी किस्त | ₹25,000 |
कुल राशि | ₹1,20,000 |
PMAY-G 2025 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
अगर आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम SECC 2011 सर्वे लिस्ट में होना जरूरी है।
- केवल वही लोग पात्र हैं जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है या जो अभी कच्चे घर में रहते हैं।
- जिन लोगों ने पहले किसी सरकारी आवास योजना का लाभ लिया है, वे दोबारा इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे।
- आवेदन करने वाले के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।
- यह योजना खास तौर पर गरीब परिवारों, अनुसूचित जाति/जनजाति, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देती है।
PMAY-G के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए)
PM Awas Yojana Gramin Apply Online आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है और प्रक्रिया काफी आसान है, आप घर पर भी आराम से आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Awas Plus Survey का विकल्प चुनें।
- अब आपके सामने Self Registration का पेज खुलेगा।
- यहां अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, जिला, पंचायत, मोबाइल नंबर और आधार नंबर भरें।
- Face Authentication प्रक्रिया पूरी करें (आपके चेहरे की पहचान मोबाइल कैमरा से की जाएगी)।
- सफल वेरिफिकेशन के बाद आपको एक MPIN सेट करना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- सबमिट होने के बाद आपको एक Application ID मिलेगी, जिससे आप आगे आवेदन की स्थिति (Application Status) देख पाएंगे।
योजना के फायदे (Benefits of PMAY-G)
- ग्रामीण गरीबों को पक्का और सुरक्षित घर मिलता है।
- महिलाओं को घर में सुरक्षा और सम्मान मिलता है।
- बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलता है।
- बेघर और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा जाता है।
- कच्चे मकान से छुटकारा मिलकर जीवन स्तर सुधरता है।